IPL 2026: फैंस की जगी उम्मीद! आज हैदराबाद के खिलाफ मैदान में दिखेंगे धोनी? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में आज, 18 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर देखने को मिलेगा. दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस का एक ही सवाल है कि क्या धोनी खेलेंगे या नहीं?

IPL 2026 CSK vs srh Will Dhoni be seen on the field today against Hyderabad A video is going viral
Image Source: ANI/ File

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में आज, 18 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर देखने को मिलेगा. दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस का एक ही सवाल है कि क्या धोनी खेलेंगे या नहीं? फैंस को माही को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी नेट्स में छक्के मारते हुए नजर आए. इस वीडियो ने फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं. 28 मार्च को फ्रेंचाइजी ने बताया था कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं. अब वह समय खत्म हो चुका है. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे?

क्या धोनी आज खेलेंगे?

चेन्नई ने धोनी के खेलने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शायद धोनी आज का मैच भी मिस कर सकते हैं. वह अपनी काफ इंजरी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन आज के मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की वापसी कब होती है.

सीजन से पहले लगी थी चोट

आईपीएल सीजन से पहले धोनी को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी, जिससे वह बाहर हो गए थे. एक सोर्स के मुताबिक, "वह अब भी रिहैब कर रहे हैं और उनकी फिटनेस पर कोई रिस्क नहीं लिया जाएगा."

चेन्नई का प्रदर्शन

अब तक सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैचों में उन्हें जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब यह देखना होगा कि आज हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का प्रदर्शन कैसा होता है. तो, धोनी की वापसी का इंतजार फैंस के लिए जारी है, और यह देखना मजेदार होगा कि आज वह खेलते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: कब खुलेंगे यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट? जानें पूरी जानकारी