Dhurandhar 2 News: पहले पार्ट की सफलता के बाद दूसरे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू अभी तक खत्म नहीं हुआ था और अब इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है. आज फिल्म का पेड प्रीव्यू है, जबकि 19 मार्च को यह बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. पहले पार्ट की शानदार कमाई के बाद इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.
रणवीर सिंह ने फैंस को कहा धन्यवाद
रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने अपने फैंस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पहली फिल्म की सफलता के पीछे दर्शकों का प्यार और सपोर्ट सबसे बड़ी वजह है. उन्होंने पूरी टीम की ओर से दुनियाभर के दर्शकों का धन्यवाद किया.
Ab indian cinema ka mustakbil ab dhurandhar the revenge teh karega 🔥😝 Lmaooo ranveeeer 😭🤣 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2 pic.twitter.com/Mz5LAgxoP0
— 🧨 (@sapphiirepixie) March 17, 2026
म्यूजिक बना फिल्म की ताकत
रणवीर ने फिल्म के म्यूजिक की भी खूब तारीफ की. उन्होंने म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को टैलेंटेड और एनर्जेटिक बताया. उनके मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक इसकी जान है और दर्शकों को गाने काफी पसंद आ रहे हैं.
फिल्म में नए चेहरे भी आएंगे नजर
फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं. खबर है कि इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं. वहीं यामी गौतम के भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब सभी की नजरें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी.
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया 30 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में शाहरूख खान को पछाड़ा; जानें सबकुछ