सलाखों के पीछे हैं राजपाल यादव, घर में बज रहे बैंड-बाजे; दुख की घड़ी में जश्न क्यों मना रहा परिवार?

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्होंने हाल ही में सरेंडर किया था. इस खबर के बाद लोगों की नजरें उनके परिवार की स्थिति पर टिक गईं.

Rajpal Yadav Family Wedding Celebrations amid Surrender in tihar jail
Image Source: Social Media

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्होंने हाल ही में सरेंडर किया था. इस खबर के बाद लोगों की नजरें उनके परिवार की स्थिति पर टिक गईं. कई लोगों को लगा कि घर में दुख का माहौल होगा, लेकिन हालात कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं.

घर में शादी की तैयारियां

राजपाल यादव के जेल में होने के बावजूद उनके घर में शादी का माहौल है. दरअसल, उनकी भतीजी की शादी होने वाली है. ढोल-नगाड़ों के साथ शादी की तैयारियां चल रही हैं. मुश्किल हालात के बीच भी परिवार इस खुशी के मौके को मनाने में लगा हुआ है.

पहले से तय था समारोह

राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि शादी की तैयारी पिछले दो-तीन महीनों से चल रही थी. अब जब शादी में सिर्फ एक हफ्ता बचा है, तो परिवार इसे टालना नहीं चाहता. उनका कहना है कि ऐसे कठिन समय में यह खुशी का मौका परिवार को थोड़ा हल्का महसूस कराने का जरिया है.

परिवार को उम्मीद है कि राजपाल यादव जल्द ही बाहर आ जाएंगे. सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि वे शादी के समारोह में शामिल हो सकें. शादी की तारीख 19 फरवरी बताई जा रही है, ऐसे में परिवार उनकी मौजूदगी की आस लगाए बैठा है.

फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा साथ

खबरों के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री से भी राजपाल यादव को समर्थन मिल रहा है. कुछ बड़े कलाकारों ने मदद की पहल की है. साथ ही, सार्वजनिक अपील के बाद कई लोग आगे आकर सहयोग की बात कर रहे हैं. इससे परिवार को हिम्मत और सहारा मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वॉइस नोट के जरिए मांगे करोड़ों रुपये; पुलिस जांच में जुटी