UP News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने राजधानी में जारी विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की तारीफ की. राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ की गति और प्रगति को वह पूरे उत्तर प्रदेश की गति और प्रगति से जोड़कर देखते हैं.
रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में जिस तेजी से विकास हुआ है, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर योगी सरकार ने खुलकर सहयोग किया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया कि अगर लखनऊ के किसी जनप्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के सामने शहर में किसी काम की जरूरत रखी, तो योगी आदित्यनाथ ने उसमें पूरा सहयोग किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने समय-समय पर इन विकास कार्यों की समीक्षा भी की.
ये भी पढ़ें- Lucknow से CM Yogi का विपक्ष पर हमला! बोले- 2017 से पहले UP के सामने था पहचान का संकट