उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विकास कार्यों और बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी ने बीते वर्षों में अपनी पुरानी विरासत को संजोते हुए आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि कभी लखनऊ की संकरी गलियों और गंदगी को देखकर लोगों को निराशा होती थी, लेकिन आज शहर में स्मार्ट रोड और सीएम ग्रिड जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.
सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में पुरानी संकरी गलियां आज भी हैं, लेकिन इनके साथ आधुनिक स्मार्ट रोड और सीएम ग्रिड की सड़कें भी विकसित हुई हैं. उन्होंने आउटर रिंग रोड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राजधानी के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है. उन्होंने कहा कि एक ओर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर को संजोए हुए है, तो दूसरी ओर भारत की रक्षा जरूरतों और आत्मनिर्भरता के लिहाज से ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों का केंद्र भी बन रहा है.
ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: Tiranga, Women Empowerment और Swachh Bharat पर PM मोदी ने क्या कहा?