PM Modi Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव के तहत रविवार रात किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए. उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी अब अगले दो दिनों तक किर्गिस्तान में रहेंगे. बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगे और सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री की SCO सदस्य देशों के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होने की भी उम्मीद है.
Landed in Bishkek a short while ago.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
Grateful to Mr. Adylbek Kasymaliev, Chairman of the Cabinet of Ministers of the Kyrgyz Republic for the warm welcome.
Will be meeting various leaders bilaterally and attending the SCO Summit tomorrow and the day after.
Бир аз убакыт мурун… pic.twitter.com/YZlDeCI7IB
बिश्केक एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
किर्गिस्तान पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालियेव खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने पहुंचे. इस दौरान स्थानीय महिला कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए किर्गिज मंत्रिमंडल के अध्यक्ष का आभार जताया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
बिश्केक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने स्वागत के लिए किर्गिस्तान का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वह कुछ ही देर पहले बिश्केक पहुंचे हैं और गर्मजोशी से स्वागत के लिए किर्गिज रिपब्लिक के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालियेव के आभारी हैं. प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को उनकी विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी. इसके अलावा वह SCO शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.
SCO शिखर सम्मेलन में भारत की प्राथमिकताओं पर रखेंगे बात
बिश्केक में आयोजित हो रहा SCO का 26वां शिखर सम्मेलन संगठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है. भारत वर्ष 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से भारत की प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण को सामने रखेंगे. सुरक्षा, कनेक्टिविटी और नए अवसरों से जुड़े मुद्दों पर भारत का रुख महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है.
SCO नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे पीएम मोदी
SCO सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्य देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इन मुलाकातों में आपसी सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. मध्य एशिया के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों के लिहाज से पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
वर्ल्ड नोमाड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दौरान 6वें वर्ल्ड नोमाड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को प्रदर्शित करता है. पीएम मोदी की इसमें मौजूदगी भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती देने का अवसर होगी.
ये भी पढ़ें- UPI, खनिज, पर्यटन और शिक्षा... पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे में 11 अहम समझौतों पर लगी मुहर