Rajasthan Nikay Elections: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बीच लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का दबदबा कायम नजर आ रहा है. शुरुआती नतीजों के मुताबिक यहां कुल करीब 45 वार्डों में कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी के खाते में 15 वार्ड आए हैं. वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है.
लक्ष्मणगढ़ के नतीजों को गोविंद सिंह डोटासरा के स्थानीय प्रभाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. निर्दलीय उम्मीदवारों में भी कुछ ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनकी विचारधारा कांग्रेस के करीब मानी जाती है. ऐसे में आने वाले समय में स्थानीय समीकरणों में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Nikay Chunav Result: 10-20 वोटों ने बदला पूरा खेल! सामने आए चौंकाने वाले नतीजे