Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच अलग-अलग वार्डों से नतीजे सामने आने लगे हैं. शुरुआती रुझानों और परिणामों में बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा है, जिससे मुकाबले की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है.
वल्लभनगर-भंडार नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस के शोएब बोरा ने 85 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के सैयद हुसैन ने 84 वोटों के अंतर से बाजी मारी. वार्ड नंबर 5 में बीजेपी की ज्योति सोनी ने 49 वोटों से जीत हासिल की. इन नतीजों से साफ है कि नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में कुछ वोटों का अंतर भी जीत-हार तय कर सकता है.
ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026: PM Modi से मिले Egypt के President Sisi ! मुलाकात के बाद बदल गया WORLD ORDER?