Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनावी नतीजों के बीच अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीब 32 महीने के कार्यकाल और सरकार की योजनाओं का असर इन चुनावों में देखने को मिला है. खासतौर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों और रोजगार को लेकर सरकार के कामकाज को बीजेपी की संभावित बढ़त की अहम वजह माना जा रहा है.
राजस्थान में पिछली सरकार के दौरान पेपर लीक के मुद्दे को लेकर युवाओं में नाराजगी देखने को मिली थी. मौजूदा सरकार ने पेपर लीक पर रोक लगाने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने पर जोर दिया. इसमें परीक्षा की तारीख, इंटरव्यू, परिणाम और नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर पहले से जानकारी देने की कोशिश की गई. माना जा रहा है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच भरोसा बढ़ा है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Nikay Chunav Result: 10-20 वोटों ने बदला पूरा खेल! सामने आए चौंकाने वाले नतीजे