दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 20 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Rain alert for several states including Delhi-NCR heavy rainfall likely in 20 states
Image Source: Social Media

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

वहीं, आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत करीब 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले दिन भी बारिश जारी रह सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 22 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यूपी और बिहार में भी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में 23 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. 22 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, पश्चिमी यूपी में भी 24 जुलाई तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. बिहार में भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. 22 से 24 जुलाई और 27 जुलाई को कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

करीब 10 दिन बाद मध्य प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. नीमच, मंदसौर, उज्जैन, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, देवास, रायसेन, नर्मदापुरम, पचमढ़ी और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान में भी अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में लौट आया है, जिससे राज्य में नमी वाली हवाएं सक्रिय हुई हैं. कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला चौथा राज्य बना