टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस App से घर बैठे बनेगा लोकल पास, जानें पूरी जानकारी

NHAI Toll Local Pass: अगर आप किसी टोल प्लाजा के पास रहते हैं और रोज उसी रास्ते से सफर करते हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लोकल टोल पास बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है.

residents living near toll plazas local passes generated from the comfort of home using the Rajmargyatra App
Image Source: Social Media

NHAI Toll Local Pass: अगर आप किसी टोल प्लाजा के पास रहते हैं और रोज उसी रास्ते से सफर करते हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लोकल टोल पास बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है.

अब पात्र लोग Rajmargyatra Mobile App के जरिए घर बैठे कुछ ही मिनटों में लोकल टोल पास बनवा सकेंगे. पास बनने के बाद उन्हें संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने बिना किसी सीमा के आने-जाने की सुविधा मिलेगी.

अब टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं

पहले लोकल टोल पास बनवाने के लिए लोगों को टोल प्लाजा पर जाकर पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज जमा करने पड़ते थे. अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है. फिलहाल यह सुविधा दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा (UER-II) पर शुरू की गई है. NHAI का कहना है कि आने वाले समय में इसे देश के दूसरे टोल प्लाजा पर भी शुरू किया जाएगा.

ऐसे होगा वेरिफिकेशन

नई व्यवस्था में DigiLocker और VAHAN प्लेटफॉर्म की मदद से पता, वाहन और FASTag की जानकारी अपने आप जांच ली जाएगी. इसके अलावा GIS तकनीक से यह भी देखा जाएगा कि आवेदक टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहता है या नहीं. इससे दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.

MargMitra से मिलेगी तुरंत मदद

Rajmargyatra App में MargMitra Help Centre भी जोड़ा गया है. यहां हाईवे से जुड़ी जानकारी, शिकायत और दूसरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी. यात्री अपनी समस्या 22 भारतीय भाषाओं में लिख या बोल सकते हैं. 

यहां FASTag रिचार्ज, KYC, रिफंड, लोकल पास, वार्षिक पास और दूसरी सेवाओं से जुड़े सवालों के जवाब भी मिलेंगे. अगर किसी समस्या का तुरंत समाधान नहीं होता है, तो उसी ऐप के जरिए शिकायत दर्ज की जा सकती है. साथ ही उसकी स्थिति भी रियल टाइम में देखी जा सकेगी.

हाईवे पर सफर होगा और आसान

Rajmargyatra App के जरिए लोग FASTag ब्लैकलिस्ट स्टेटस देख सकेंगे, ई-नोटिस की जानकारी ले सकेंगे और सड़क पर खराब वाहन, अतिक्रमण या दूसरी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट भी कर सकेंगे. NHAI का कहना है कि इन नई डिजिटल सुविधाओं से हाईवे पर सफर पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक होगा.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब टीम इंडिया की जर्सी में कब लौटेगी RO-KO की जोड़ी? जानिए अगली ODI सीरीज की तारीख