Nitin Nabin on Rahul Gandhi: दिल्ली में मंगलवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नेताओं को मौके से हटाया. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत की गई. हालांकि, बाद में सभी नेताओं को रिहा किए जाने की बात भी सामने आई.
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3:30 बजे कांग्रेस के कई नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए थे. पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की, लेकिन जब उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी पहले अपनी शर्त रखते हैं और फिर उसी से पीछे हट जाते हैं. उनके मुताबिक, यह विपक्ष के नेता के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है.
ये भी पढ़ें- Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा में बड़ा धमाका! 7 नए बिल पेश, विपक्ष के उड़े होश! | Latest