Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार का दिन कई महत्वपूर्ण फैसलों का गवाह बना. सदन की दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान राज्य सरकार से जुड़े सात अहम विधेयकों को मंजूरी दे दी गई. इनमें जुआ प्रतिबंध कानून से लेकर जीएसटी संशोधन, भूमि सुधार, चिकित्सा और चीनी उद्योग से जुड़े विधेयक शामिल हैं. खास बात यह रही कि बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 को सभी दलों की सहमति से सर्वसम्मति से पारित किया गया.
इन विधेयकों के पारित होने के बाद अब इन्हें राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही ये सभी कानून के रूप में लागू हो जाएंगे. सरकार का कहना है कि इन नए प्रावधानों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और राज्य के विकास कार्यों के लिए राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- UP Cabinet 2026: Yogi सरकार के 16 बड़े फैसले | Purvanchal Expressway, Rani Lakshmibai Scooty Scheme