PSEB Punjab Board 12th Result 2026: पंजाब के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी है. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया है. इस साल लगभग 2.65 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था. परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुई थीं. अब छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
चेयरमैन ने की थी घोषणा
पंजाब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2026 दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. इस बार बोर्ड ने पेपर्स की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के माध्यम से की, जिससे मूल्यांकन तेज और सटीक हुआ. रिजल्ट के साथ ऑनलाइन मार्कशीट भी उपलब्ध होगी, जिसे छात्र अपने आगे के अध्ययन या कैरियर के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले अपने ब्राउजर में जाकर pseb.ac.in खोलें.
2. होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें.
3. लिंक में से Senior Secondary (10 2) Examination Result 2026 चुनें.
4. अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स भरें.
5. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.
DigiLocker ऐप या पोर्टल के जरिए कैसे चेक करें?
1. DigiLocker से रिजल्ट चेक करना भी बहुत आसान है,अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में DigiLocker ऐप खोलें या results.digilocker.gov.in पर जाएं.
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
3. होमपेज पर Education या Results सेक्शन में जाएं.
4. बोर्ड्स की लिस्ट में से पंजाब बोर्ड चुनें.
5. Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें और रोल नंबर भरें.
6. रिजल्ट स्क्रीन पर देखने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें.
रिजल्ट देखने का तरीका
छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. अगर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से प्रवेश धीमा हो रहा हो, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें, और टाइप करें, PB12<अपना रोल नंबर> इसे 5676750 नंबर पर भेज दें. कुछ ही समय में रिजल्ट आपके फोन पर SMS के रूप में आ जाएगा.
छात्रों के लिए हेल्पलाइन
रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड ने छात्रों की मानसिक चिंता को कम करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 9549-161-161 भी शुरू की है. यदि रिजल्ट से जुड़ी कोई परेशानी, तनाव या सवाल हो, तो छात्र इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: विजय थलापति फ्लोर टेस्ट में पास, तमिलनाडु विधानसभा में साबित किया बहुमत, जानें TVK को कितने पड़े वोट