बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुलाई दिग्गजों की बैठक, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Seva Sankalp Abhiya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं और रणनीतिकारों के साथ अहम बैठक की. बंद कमरे में हुई इस बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए खास ‘युवा आउटरीच प्लान’ तैयार करने और उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई.

BJP President Nitin Nabin convenes meeting of senior leaders Seva Sankalp Abhiyan September 17
Image Source: ANI/ File

Seva Sankalp Abhiya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं और रणनीतिकारों के साथ अहम बैठक की. बंद कमरे में हुई इस बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए खास ‘युवा आउटरीच प्लान’ तैयार करने और उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई.

बैठक में देशभर से 40 से ज्यादा बड़े नेताओं को बुलाया गया था. पार्टी की नजर खास तौर पर युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने और आने वाले चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने पर है.

युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भी बैठक में पहुंचे

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष हेमांग जोशी के अलावा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बैठक में हिस्सा लिया. 

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनाव और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

यह बैठक 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक महीने लंबे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में यह अभियान चलाया जाएगा.

22 अगस्त को हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में इस अभियान की रणनीति तैयार की गई थी. इसके तहत युवाओं, महिलाओं और किसानों समेत समाज के अलग-अलग वर्गों तक सीधे पहुंचने की कोशिश की जाएगी. पार्टी की योजना इस अभियान के जरिए लोगों के बीच अपनी गतिविधियों को बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की है.

ये भी पढ़ें- ईरान पर दोहरी मार! अमेरिकी प्रतिबंधों से विदेशी व्यापार धड़ाम, 35% गिरा कारोबार, 66% पहुंची महंगाई