चेन्नई: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीतकर अपने पत्ते साफ कर दिए हैं. 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके नेतृत्व वाला गठबंधन फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन प्राप्त करने में सफल रहा. विपक्षी दलों ने मतदान शुरू होने से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे प्रक्रिया में और भी साफ-सुथरी स्थिति बनी.
विश्वास प्रस्ताव पर बहस
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया. चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के पक्ष में अपनी राय रखी, जबकि विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार पर हमला किया. हालांकि, मुख्य विपक्षी दलों के वॉकआउट के कारण बहस का स्वरूप कम तनावपूर्ण दिखा. इस कदम के साथ ही टीवीके गठबंधन ने विश्वास मत हासिल कर तमिलनाडु की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
चुनाव परिणाम और सीटों का आंकड़ा
विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गईं. विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें से उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. इस तरह पार्टी की कुल सीटें 107 रह गईं. सहयोगी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक मिलाकर गठबंधन की संख्या 120 तक पहुंची.
144 विधायकों का समर्थन
फ्लोर टेस्ट में गठबंधन को 144 विधायकों का समर्थन मिला. इस आंकड़े से यह स्पष्ट हो गया कि विजय सरकार ने विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और तमिलनाडु की राजनीति में एक स्थिर नेतृत्व कायम किया है.
ये भी पढ़ें: सियासत से दूर, जिम के शौकिन, जानवरों के प्रति लगाव... जानिए कौन थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव