Project Hail Mary OTT Release Date: साइंस-फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. दुनियाभर में हजारों करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिला था और अब जो दर्शक इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, उनके पास इसे घर बैठे देखने का मौका होगा.
इस दिन OTT पर होगी रिलीज
'प्रोजेक्ट हेल मैरी' 3 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. थिएटर रिलीज के बाद फिल्म का डिजिटल प्रीमियर काफी समय से चर्चा में था और अब इसकी आधिकारिक स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ चुकी है. ऐसे में दर्शक इस साइंस-फिक्शन एडवेंचर का आनंद अपने घर से उठा सकेंगे.
थिएटर में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रयान गॉसलिंग स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर के दर्शकों को अपनी दमदार कहानी और शानदार विजुअल इफेक्ट्स से प्रभावित किया. खास बात यह रही कि भारत जैसे बाजार में भी, जहां साइंस-फिक्शन फिल्मों का प्रदर्शन हमेशा मजबूत नहीं रहता, 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने उम्मीद से बेहतर कमाई करके सभी को चौंका दिया.
दुनियाभर में 6470 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
कमाई के मामले में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 6,470 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. फिल्म की सफलता ने इसे वर्ष की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया.
भारत में भी दिखा फिल्म का दम
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला. 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो किसी हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म के लिए उल्लेखनीय माना जा रहा है. फिल्म ने यह प्रदर्शन ऐसे समय में किया, जब सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'धुरंधर 2' भी मजबूत पकड़ बनाए हुए थी.
100 करोड़ क्लब से थोड़ा दूर रह गई फिल्म
फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' की रिलीज किसी कम प्रतिस्पर्धा वाले समय में होती, तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता था. बावजूद इसके, फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और शानदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
ये भी पढ़ें: July 2026 Movies: इस महीने बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, 'Alpha' समेत ये 6 फिल्में होंगी रिलीज