By-Eection Dates: चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. आयोग के अनुसार, इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा. इसके बाद 3 अगस्त 2026 को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.
किन सीटों पर होगा उपचुनाव?
इस बार जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा, उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. इन तीनों सीटों के खाली होने के बाद अब यहां नए विधायक चुनने के लिए मतदान कराया जाएगा.
नामांकन से नतीजों तक पूरा कार्यक्रम
चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इसी दिन आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. नाव लड़ने वाले उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 14 जुलाई को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी.
अगर कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, तो वह 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकता है. न सभी प्रक्रियाओं के बाद 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.
आचार संहिता तुरंत हुई लागू
उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. अब सरकार और राजनीतिक दल कोई ऐसी नई घोषणा नहीं कर सकेंगे, जिससे मतदाता प्रभावित हों. चुनाव आयोग पूरे चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारी में जुट गया है.
EVM और VVPAT से होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर EVM के साथ VVPAT मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इससे वोट डालने के बाद मतदाता यह देख सकेंगे कि उनका वोट सही उम्मीदवार के नाम पर दर्ज हुआ है.
उम्मीदवारों को देनी होगी पूरी जानकारी
चुनाव आयोग ने एक बार फिर साफ किया है कि अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक करना जरूरी होगा. र्फ उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि उसे टिकट देने वाली राजनीतिक पार्टी को भी यह जानकारी अखबारों, टीवी चैनलों और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन के जरिए लोगों तक पहुंचानी होगी. यह नियम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार लागू किया जा रहा है.
क्यों खाली हुईं ये तीनों सीटें?
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई थी. मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई.
वहीं गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी.अब चुनाव आयोग इन तीनों सीटों पर नए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए उपचुनाव कराने जा रहा है. आने वाले दिनों में आयोग चुनाव से जुड़ी बाकी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश भी जारी करेगा.
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान! ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट