नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर एक लेख लिखा है. इस लेख में उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज, उपलब्धियों और चुनौतियों दोनों का जिक्र किया है.
शशि थरूर पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर चुके हैं. इस वजह से उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी समय-समय पर उन पर सवाल उठाए हैं.
12 साल के कार्यकाल का किया आकलन
शशि थरूर के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके इस लेख की जानकारी साझा की. यह लेख Project Syndicate में प्रकाशित हुआ है.
Has India been fundamentally transformed over the past 12 years? In his latest op-ed for @ProSyn, Dr @ShashiTharoor weighs the progress made under the Modi government against the concerns it has raised, and what this means for India’s future.
— Office of Dr Shashi Tharoor (@TharoorOffice) July 1, 2026
Read here: https://t.co/MTfgScT3iG
थरूर ने लिखा कि पिछले 12 सालों में भारत में आर्थिक सुधार और सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसी दौरान संस्थाओं की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चिंताएं भी सामने आई हैं.
मोदी के नेतृत्व पर क्या बोले थरूर?
अपने लेख में थरूर ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल भारत की 21वीं सदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है.
सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री
थरूर ने अपने लेख में यह भी लिखा कि 10 जून को नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए. उन्होंने इस मामले में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.
साथ ही थरूर ने यह भी कहा कि नेहरू और इंदिरा गांधी का देश के इतिहास में बड़ा योगदान रहा है और अब नरेंद्र मोदी भी उन नेताओं की श्रेणी में खड़े नजर आते हैं, जिनके फैसलों का असर आने वाले समय में भारत की दिशा तय करेगा.
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान! ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट