July 2026 Movies: इस महीने बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, 'Alpha' समेत ये 6 फिल्में होंगी रिलीज

July 2026 Movies: जुलाई 2026 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. इस महीने बड़े पर्दे पर अलग-अलग जॉनर की कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.

July Theatre Release Alpha Dhamaal 4 The India Story Tera Yaar Hoon Main Indrajaal
Image Source: Social Media

July 2026 Movies: जुलाई 2026 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. इस महीने बड़े पर्दे पर अलग-अलग जॉनर की कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. स्पाई-एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, पौराणिक कथा और फैमिली ड्रामा जैसी कहानियां दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि इस महीने कई बड़े सितारे अपनी नई फिल्मों के साथ वापसी कर रहे हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है. आइए जानते हैं जुलाई में रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में, जिन पर दर्शकों की खास नजर रहने वाली है.

'ऐल्फा' से होगी महीने की शुरुआत

जुलाई की शुरुआत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' से होगी, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आलिया भट्ट और शरवरी इस फिल्म में दमदार एजेंट की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाई-ऑक्टेन एक्शन और महिला-केंद्रित कहानी इस फिल्म को बाकी स्पाई फिल्मों से अलग बनाने की कोशिश करेगी.

इसी दिन हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह डार्क कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म रहस्य, अपराध और हास्य का अनोखा मिश्रण पेश करेगी. सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अलग अनुभव साबित हो सकती है.

10 जुलाई को लौटेगी 'धमाल' की मस्ती

कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए 10 जुलाई खास होने वाला है, क्योंकि अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' रिलीज होने जा रही है. सुपरहिट 'धमाल' फ्रेंचाइजी की इस नई कड़ी में एक बार फिर गलतफहमियों, मजेदार घटनाओं और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का तड़का देखने को मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का भरपूर पैकेज होगी.

24 जुलाई को तीन फिल्मों के बीच होगा बड़ा मुकाबला

24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्में आमने-सामने होंगी. इनमें पहली फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' है, जिसका निर्देशन चेतन डीके ने किया है. सामाजिक और भावनात्मक विषय पर आधारित इस फिल्म में काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, तृषा सरदा, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम माशिलकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इसी दिन 'इंद्रजाल' भी रिलीज होगी, जो पौराणिक कथाओं और रहस्य से प्रेरित एडवेंचर फिल्म है. महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबाले और किरण माने अभिनीत यह फिल्म प्राचीन भारतीय इतिहास और नीलवंती की कम चर्चित पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर पेश करेगी.

इसके अलावा 'दुल्हनिया ले आएगी' भी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी. आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी इस फैमिली ड्रामा और कॉमेडी फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. हल्के-फुल्के मनोरंजन और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की 'Alpha' ने रिलीज से पहले उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई