विवाह में हो रही देरी और बार-बार आ रही है अड़चन? शुक्रवार को करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा प्यार!

हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना गया है. यह जीवन का बहुत महत्वपूर्ण चरण होता है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अच्छा जीवनसाथी मिले और उसका गृहस्थ जीवन सुखमय हो.

problem in marriage then do these remedies on Friday
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना गया है. यह जीवन का बहुत महत्वपूर्ण चरण होता है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अच्छा जीवनसाथी मिले और उसका गृहस्थ जीवन सुखमय हो. विवाह के बाद ही परिवार और जिम्मेदारियों की नई शुरुआत होती है, जो सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से विकास में मदद करती है.

कुछ लोगों का विवाह जल्दी हो जाता है, लेकिन कई लोगों को देरी या बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार, कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति या किसी दोष के कारण विवाह में अड़चनें आती हैं. ऐसे में लोग उपाय और पूजा-पाठ का सहारा लेते हैं.

शुक्र ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक सुख, सुंदरता, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो विवाह में रुकावट आ सकती है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है, इसलिए इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं.

शुक्रवार को करें ये उपाय

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, विवाह में देरी दूर करने के लिए शुक्रवार को ये सरल उपाय किए जा सकते हैं:

  • संतोषी मां या देवी दुर्गा की पूजा करें.
  • सफेद चीजों का दान करें, जैसे दूध, दही या इत्र.
  • जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े भेंट करें.
  • राधा-कृष्ण मंदिर में मिश्री का भोग लगाएं.
  • गाय को हल्दी लगाकर आलू खिलाएं.

मान्यता है कि इन उपायों से विवाह के योग मजबूत होते हैं और अड़चनें कम होती हैं. साथ ही सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखना भी जरूरी है.

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. Bharat 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: धन, करियर से प्यार तक... इन 3 राशिवालों की खुलेगी किस्मत, देखें आज का राशिफल