बच्चों से संवाद करेंगे PM Modi, 'वीर बाल दिवस' पर 'भारत की बाल शक्ति' पर होगी बात

PM Modi will interact with children on Veer Bal Diwas

देश का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन करेगा. इस अवसर पर देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और बच्चों को संबोधित करेंगे.

इस राष्ट्रीय आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सुपोषित पंचायत योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही वे एक मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो बच्चों में अनुशासन, सहभागिता और राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाएगा.