PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन पर देश-विदेश से मिली शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए सभी का आभार जताया. जन्मदिन के मौके पर PM Modi को राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों की ओर से बड़ी संख्या में शुभकामनाएं मिलीं.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हर तरफ से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ. प्यार भरे हर शब्द की मैं बहुत कद्र करता हूँ और इनसे मुझे अपने लोगों की सेवा करने की नई ताकत मिलती है. मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूँ जो दिन भर सेवा कार्यों में लगे रहे. आइए, हम सब मिलकर 'विकसित भारत' का निर्माण जारी रखें."