Iran War: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की, बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई

PM Modi spoke to the President of Iran over tension

नई दिल्ली/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की. यह संवाद क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करने के लिए किया गया. पीएम मोदी ने इस बातचीत में शांति और कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया और ईरान के राष्ट्रपति से अपील की कि संघर्ष के बीच स्थिति को शांतिपूर्वक हल किया जाए.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, मैंने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से क्षेत्रीय गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए बातचीत की. मैंने तनाव बढ़ने, नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने बताया, 'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा के निर्बाध परिवहन की आवश्यकता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. मैंने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और संवाद, कूटनीति का आग्रह किया.'