नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओमान, फ्रांस, मलेशिया और जॉर्डन के नेताओं से बातचीत की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया. इस बातचीत के दौरान उन्होंने तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए सभी देशों को एक साथ आने की आवश्यकता पर जोर दिया.
ओमान के सुल्तान से PM मोदी की बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ एक सकारात्मक और उत्साहजनक बातचीत की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ अच्छी बातचीत हुई और ओमान के लोगों को ईद की एडवांस बधाई दी.”
उन्होंने बताया कि वे दोनों इस बात पर सहमत हुए कि मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए तनाव को कम करना और बातचीत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने ओमान की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और साथ ही ओमान की ओर से भारतीय नागरिकों समेत हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में की गई कोशिशों की सराहना की. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन के पक्ष में हैं, जो वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है.
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
इमैनुएल मैक्रों से पीएम मोदी की वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बुधवार को बातचीत की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, “अपने प्यारे दोस्त, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वेस्ट एशिया के हालात और तनाव कम करने की तुरंत जरूरत, साथ ही बातचीत और डिप्लोमेसी पर लौटने पर बात की.” उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस इलाके और उससे आगे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना करीबी तालमेल जारी रखेंगे. इस बातचीत ने भारत और फ्रांस के बीच मजबूत कूटनीतिक रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ किया है.
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
मलेशिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें और मलेशिया के लोगों को हरि राया एदिलफित्री की बधाई दी. मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने अपने दोस्त, मलेशिया के प्राइम मिनिस्टर अनवर इब्राहिम से बात की और उन्हें और मलेशिया के लोगों को आने वाले हरि राया एदिलफित्री त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.”
उन्होंने मिडिल ईस्ट की चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और एक बार फिर से यह दोहराया कि बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए तनाव को कम करने और शांति और स्थिरता को बहाल करने के लिए दोनों देशों के साझा प्रयास होंगे.
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
पीएम मोदी की जॉर्डन के राजा से वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला II को फ़ोन पर ईद की एडवांस शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि "हमने वेस्ट एशिया में बदलते हालात पर चिंता जताई और इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की ज़रूरत पर ज़ोर दिया. वेस्ट एशिया में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं और इनसे तनाव बढ़ सकता है जिसे टाला जा सकता है. भारत और जॉर्डन सामान और एनर्जी के बिना रुकावट के आने-जाने के सपोर्ट में हैं. इलाके में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए जॉर्डन की कोशिशों की बहुत तारीफ़ की."
Conveyed advance Eid wishes to my brother, His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan, over phone.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
We expressed concern at the evolving situation in West Asia and highlighted the need for dialogue and diplomacy for the early restoration of peace, security and stability in…
ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच 85 देशों में बढ़ी डीजल-पेट्रोल की कीमतें, जानिए किन देशों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर