PM Modi new office : गुलामी की निशानी को अलविदा, हाईटेक दफ्तर से चलेगी Modi सरकार!

PM Modi new office Now PMO will run from Seva Teerth

देश की सत्ता और प्रशासनिक फैसलों का दशकों पुराना गवाह रहा साउथ ब्लॉक अब इतिहास बनने की कगार पर है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए सरकारी कार्यालय परिसर 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन करेंगे. यह सिर्फ दफ्तर बदलने का नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है.  प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी और सरकारी ब्रीफिंग के मुताबिक यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला है.