PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के एक एपिसोड में देशवासियों के इनोवेटिव आइडिया और नए प्रयासों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह मंच ऐसे लोगों के प्रयासों को सामने लाने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने विचारों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी मेहनत और ऊर्जा लगाई है.
इसी दौरान पीएम मोदी ने मुंबई में रहने वाले कृष्णा शेषाद्री के एक अनोखे प्रयास की चर्चा की. कृष्णा शेषाद्री ने इतिहास को लोगों के लिए रोचक और आसान बनाने की दिशा में एक वेबसाइट तैयार की है, जहां किसी भी वर्ष को चुनकर यह जानकारी हासिल की जा सकती है कि उस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में किसका शासन था. पीएम मोदी ने बताया कि कृष्णा शेषाद्री ने इस आइडिया को बेहद सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है. वेबसाइट पर जाकर यूजर किसी भी एक वर्ष का चयन कर सकता है और उस दौर में भारत के अलग-अलग हिस्सों में शासन करने वाली शक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है.
ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: Tiranga, Women Empowerment और Swachh Bharat पर PM मोदी ने क्या कहा?