PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में अगस्त महीने में देशभर में दिखाई देने वाली देशभक्ति की भावना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, नेशनल स्पेस डे और नेशनल हैंडलूम डे जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं. प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का भी उल्लेख किया और बताया कि इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस बार तिरंगे का उत्सव भारत तक सीमित नहीं रहा. ‘सूर्य पर तिरंगा’ के जरिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय तिरंगा लहराया गया. फिजी के सुआ में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया और इसके बाद एशिया, अफ्रीका, यूरोप होते हुए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक भारतीय मिशनों और पोस्ट पर तिरंगा लहराता रहा. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं और देशवासियों का देश के साथ जुड़ाव और गहरा करते हैं. उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी लोगों को बधाई भी दी.
ये भी पढ़ें- PM Modi Uzbekistan Visit: Uzbekistan पहुंचे PM Modi, योग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा!