PM Modi Speech: हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर आयोजित ‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत’ रैली में पीएम मोदी ने न सिर्फ भारत की नई रेल क्रांति का जिक्र किया, बल्कि हरियाणा से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं.
पीएम मोदी ने कहा कि जींद से शुरू हुई हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर और सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है. 3200 हॉर्स पावर क्षमता वाली यह ट्रेन भारत के तकनीकी सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि दुनिया के केवल कुछ देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की क्षमता है, लेकिन भारत ने इस क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है.
ये भी पढ़ें- Breaking: Jind से दौड़ी भारत की First Hydrogen Train! Ashwini Vaishnav ने बताया रेलवे का नया भविष्य!