Breaking: Jind से दौड़ी भारत की First Hydrogen Train! Ashwini Vaishnav ने बताया रेलवे का नया भविष्य!

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए इसके बड़े फायदे Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए इसके बड़े फायदे

Bharat 24

Hydrogen Train: भारत ने हरित परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए एक नई तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह पूरी तकनीक भारत में विकसित की गई है और इसके सभी बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) भारत के पास हैं. ट्रेन में 2400 किलोवॉट का हाइड्रोजन सिस्टम लगाया गया है, जो फ्यूल सेल के जरिए बिजली बनाकर मोटर को चलाता है. इस तकनीक से कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और धुएं की जगह केवल जल वाष्प निकलता है.

ये भी पढ़ें- Breaking News: श्रीकृष्ण को मुसलमान बताने वाले मौलाना पर FIR, देशभर में मचा बवाल