नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर बधाई दी है. उन्होंने इसके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है. पीएम मोदी ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, '1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी आजादी की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं. भारत और अमेरिका के बीच केवल रणनीतिक साझेदारी ही नहीं है. लोकतंत्र, कानून के शासन और हमारे लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी दोस्ती को दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बनाता है.' उन्होंने लिखा, 'कामना है कि आगामी 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी ज्यादा समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं और भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.'
On behalf of 1.4 billion Indians, I extend my warmest congratulations to President Trump and the people of the United States on the historic 250th anniversary of your Independence.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
India and the United States share more than a strategic partnership. Our shared belief in…
भारत और अमेरिका के संबंधों ने पिछले कुछ वर्षों में नई गति हासिल की है और दोनों देशों के बीच सहयोग का दायरा लगातार व्यापक होता गया है. रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, व्यापार, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, शिक्षा और निवेश जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों ने साझेदारी को नई मजबूती दी है, जिससे वैश्विक मंच पर भी उनके रिश्तों का महत्व बढ़ा है. हालांकि, हर द्विपक्षीय संबंध की तरह कुछ मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए हैं. हाल के महीनों में प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ अड़चनें आई थीं.
अमेरिका भारतीय कृषि बाजार में अधिक पहुंच चाहता था, जबकि भारत सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर सतर्क रुख अपनाया और ऐसी किसी भी शर्त को स्वीकार करने से इनकार किया, जिससे घरेलू कृषि क्षेत्र प्रभावित हो सकता था. इसके बावजूद दोनों देशों ने संवाद जारी रखा और यह स्पष्ट किया कि मतभेदों के बावजूद उनकी रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनी हुई है तथा साझा हितों के आधार पर भविष्य में सहयोग को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता कायम है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सनसनी! इशाक डार के रिश्तेदार ने विदेशी महिलाओं के साथ किया गंदा काम, जानें पूरी जानकारी