Modi कैबीनेट की पहली बैठक के बाद बांटे गए मंत्रियों के विभाग, देंखे पूरी लिस्ट

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation: प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई. लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5 बजे कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत हुई. इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे गए.

Modi कैबीनेट की पहली बैठक के बाद बांटे गए मंत्रियों के विभाग, देंखे पूरी लिस्ट
PM Modi: Photo: Social Media

मोदी कैबीनेट की हुई पहली बैठक 

मई दिल्लीः प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई. लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5 बजे कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत हुई. इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे गए. अधिकतर बड़े मंत्रालयों के लिए पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया गया. गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी नितिन गडकरी को दी गई. वहीं रक्षा मंत्रालय भी राजनाथ सिंह के पास रहा.

 

नाम  मंत्राय और विभाग 
1. नरेंद्र मोदी  प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
2. अमित शाह गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्री 
3. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
4.एस जयशंकर विदेश मंत्रालय 
5. नितीन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग
6. अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
7. शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय 
8. निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
9. मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
10. सीआर पाटिल  जलशक्ति मंत्रालय
11.मनसुख मांडविया  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, खेल मंत्रालय
12.जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
13.चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
14.किरेन रिजिजू संसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
15.अन्रपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
16.राम मोहन नायडू  उड्डयन मंत्रालय
17.सर्वानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
18.हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 
19.एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग, स्टील मंत्रालय
20.गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
21.पीयूष गोयल  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
22.ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय 
23.प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
24.गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25.जी किशन रेड्डी कोयला एवं खनन मंत्रालय
26.राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग
27.धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय
28.जीतन राम मांझी एमएसमई
29.वीरेंद्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
30.जुएल ओरम जनजातीय कार्य मंत्रालय
31.भूपेंद्र यादव

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

 

ये हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नाम मंत्रालय
1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री, संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2.जीतेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3.अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4.प्रताप राव जाधव  आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
5.जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

 

ये हैं राज्य मंत्री  

 

1. हर्ष मल्होत्रा कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
2.निमूबेन बांभनिया उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं  उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण मामले में राज्य मंत्री
3.मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
4.जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
5.पबित्रा मार्गरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
6.जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय में राज्य मंत्री
7.श्रीपद नाइक पावर मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
8.पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
9.कृष्णपाल गुर्जर कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
10.रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. रामनाथ ठाकुर उकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
14.वी सोमन्ना जलशक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
15.पी चंद्रशेखर ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
16.एसपी सिंह बघेल पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. शोभा करंदलाजे  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
18.कीर्तिवर्धन सिंह विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 
19. बीएल वर्मा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
20.शांतनु ठाकुर बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग में राज्य मंत्री
21.सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री
22.एल मुरुगम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री
23.अजय टम्टा सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
24.बंडी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
25.कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
26.भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री
27.सतीश दुबे कोयला एवं खदान विभाग में राज्य मंत्री
28.संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
29.रवनीत बिट्टू रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30.दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों में राज्य मंत्री
31.रक्षा खडसे युवा एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
32.सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
33.सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
34.तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
35. राजभूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
36.भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय में राज्य मंत्री

 

बड़े मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं 

राष्ट्रपति भवन में 9 जून को प्रधानमंत्री समेत 71 मंत्रियों ने शपथ लिया. इसके एक दिन बाद ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई. इस मीटिंग में विभागों का बंटवारा किया गया. पार्टी ज्यादातार बड़े मंत्रालयों में अपने पुराने चेहरों पर ही गई. इसमें सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बने. अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली. अश्विनी वैष्णव को रेलवे मंत्रालय की फिर से जिम्मेदारी दी गई. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया. मोदी कैबिनेट 3.0 में जीतन राम मांझी को MSME की, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली. इसके अलावा किरेन रिजिजू को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया.

यह भी पढ़े:  Sikkim में 11 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में सात नए चेहरों पर भरोसा