Breaking News: दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक | PM Modi | Delhi News

Breaking News: प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्री परिषद की बैठक में मंत्रालयों के कामकाज और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की, युवाओं को नशे से बचाने का किया आह्वान, बोले- जब नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशा क्यों नहीं.

Bharat 24

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में मंत्री परिषद की अहम बैठक हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की और सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. बैठक में गरीबी उन्मूलन, वामपंथी उग्रवाद के खात्मे और हर घर जल योजना समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

मंत्री परिषद की बैठक में अलग-अलग विषयों पर तीन प्रेजेंटेशन दिए गए. इनमें गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और वामपंथी उग्रवाद यानी नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी दी गई. इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत अब तक हुए कामकाज और उज्ज्वला योजना की उपलब्धियों पर भी प्रेजेंटेशन रखा गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इन योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की समीक्षा की.

ये भी पढ़ें- Kolkata News: पत्नी का फोन नहीं उठाना क्रूरता नहीं! कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला