कलकत्ता हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि सिर्फ पत्नी का फोन नहीं उठाना भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता. जस्टिस अजय कुमार गुप्ता की पीठ ने पति के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया.