बंगाल की पहली बीजेपी कैबिनेट में किस फैसले पर लगेगी मुहर? पीएम मोदी ने कर दिया ऐलान

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. भाजपा की विजय के साथ ही ममता बनर्जी की टीएमसी का 15 पुराना किला ढह गया है.

PM Modi announcement after bjp victory in west bengal election 2026
Image Source: Social Media

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. भाजपा की विजय के साथ ही ममता बनर्जी की टीएमसी का 15 पुराना किला ढह गया है. बंगाल की जीत से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है. 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी समर्थकों को संबोधित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने यह भी बताया कि बंगाल की पहली बीजेपी कैबिनेट क्या फैसला लेगी. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्‍मान योजना को लागू किया जाएगा. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र सरकार की इस योजना को प्रदेश में लागू नहीं किया गया था.  

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी ये मोदी की गारंटी है. उन्‍होंने कहा कि आप याद कीजिए बंगाल चुनाव के समय कैसी खबरें आती थीं. हिंसा, डर और निर्दोष लोगों की मौतें, लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी, पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई.  

पीएम मोदी ने बंगाल का हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें. किसने किसे वोट दिया, किसे नहीं दिया उससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें. 

"बंगाल में नया सूर्यादय हुआ है"

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन जीत के लिए समर्पित किया है. भाजपा की कितनी ही महिला कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहने पड़े हैं. आप कल्पना नहीं कर सकते कि केरलम और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी है और उन पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए हैं. 

उन्‍होंने कहा कि मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं. मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं. अभी 4 मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है. 

ये भी पढ़ें: अपनी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, मिली करारी शिकस्त, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात