इस्लामिक नाटो के ऐलान से पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी को क्यों किया फोन? MEA ने बताया

PM Modi Netanyahu Talk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बातचीत की जानकारी दी. मंत्रालय के अनुसार, यह फोन कॉल इजरायल की तरफ से किया गया था और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वीकार किया.

PM Modi and Netanyahu spoke over the phone discussed the situation in West Asia
Image Source: Social Media

PM Modi Netanyahu Talk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बातचीत की जानकारी दी. मंत्रालय के अनुसार, यह फोन कॉल इजरायल की तरफ से किया गया था और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वीकार किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और इजरायल के बीच खास रणनीतिक साझेदारी है. दोनों नेताओं ने इस साझेदारी को आगे और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

पश्चिम एशिया के हालात पर हुई बात

बातचीत के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बने हालात पर अपने विचार साझा किए और आगे भी एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों में हो रही प्रगति की समीक्षा भी की. साथ ही यह भी कहा कि दोनों देश अपने साझा हितों को ध्यान में रखते हुए कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे.

तीन दशकों में मजबूत हुए रिश्ते

पिछले लगभग 30 वर्षों में भारत और इजरायल के संबंध काफी मजबूत हुए हैं. दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करना और कृषि तकनीक जैसे क्षेत्रों में लगातार काम हुआ है. हालांकि सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग काफी आगे बढ़ा है, लेकिन आर्थिक संबंधों में अभी और संभावनाएं बाकी हैं.

FTA पर चल रही है बातचीत

भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर भी बातचीत जारी है. माना जा रहा है कि इस समझौते से दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंधों को बड़ा फायदा मिल सकता है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई यह बातचीत भारत-इजरायल के रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- खुद अमेरिका भी... FCRA बिल पर अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का करारा जवाब, जानें क्या कहा