PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, इन मुद्दों पर दिया समर्थन

Delimitation Bill: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत तक समान बढ़ोतरी के प्रस्ताव के पक्ष में है.

Sukhbir Badal backs delimitation proposal change his stance after meeting PM Modi
Image Source: Social Media

Delimitation Bill: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत तक समान बढ़ोतरी के प्रस्ताव के पक्ष में है.

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन को अब और टालना नहीं चाहिए. उन्होंने दोनों को जल्द लागू करने की मांग की.

महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग

शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग की. पार्टी का कहना है कि महिलाओं को बराबरी और समान अधिकार मिलना जरूरी है.

पार्टी ने कहा कि वह सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेती है, जिसमें महिलाओं के सम्मान, बराबरी और अधिकारों पर जोर दिया गया है. अकाली दल ने यह भी कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पहले ही अपने सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करके उदाहरण पेश कर चुकी है.

निष्पक्ष परिसीमन की भी मांग

पार्टी ने संसद के सामने उठने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद निष्पक्ष और समान परिसीमन की मांग भी की है. अकाली दल का कहना है कि परिसीमन ऐसा होना चाहिए जिससे सभी राज्यों को उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से उचित और समान प्रतिनिधित्व मिल सके. पार्टी ने सभी राज्यों की सीटों में समान आधार पर बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है.

पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल

सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. संसद के मानसून सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

दोनों नेताओं के बीच पंजाब के विकास, कानून-व्यवस्था, कृषि, किसानों से जुड़े मुद्दों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बातचीत होने की बात सामने आई है. हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है.

बीजेपी-अकाली गठबंधन की चर्चा तेज

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से संभावित गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इस मुलाकात को पंजाब की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, CoE में 13 खिलाड़ियों का चल रहा इलाज, कौन कब होगा फिट?