असम में बाढ़ से 98 मौतें, हिमाचल से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Report: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है.

98 deaths due to floods in Assam rain alert Himachal to Bengal weather be like in UP and Bihar
Image Source: Social Media

Weather Report: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके चलते अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 8 अगस्त को ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी है. कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है.

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में मौसम खराब रहने की संभावना है.

इन इलाकों में तेज आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जहानाबाद, सारण, सीवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन इलाकों में आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है. एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है. हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब 1.55 लाख रह गई है.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 13 जिलों में बाढ़ का असर है. शिवसागर, गोलाघाट, नगांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप मेट्रो, लखीमपुर, उदलगुड़ी, जोरहाट और चराइदेव में बाढ़ का पानी कई इलाकों में फैला हुआ है. इन जिलों में करीब 464 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन पर CJI सूर्य कांत का बयान, बोले- 'युवाओं के साथ सख्ती नहीं, समझना और बातचीत करना जरूरी'