फ्री ऑनलाइन कोचिंग, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग... Gen Z-Gen Alpha को PM मोदी का बड़ा तोहफा

80th Independence Day: पीएम ने कहा कि एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ हैं, हम अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देंगे.

pm-modi-ai-skills-free-coaching-olympic-talent-campaign 80th Independence Day 2026
Image Source: ANI

80th Independence Day: देश आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ को गर्व, उल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मना रहा है. राजधानी दिल्ली में लाल किला राष्ट्रीय समारोह का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने Gen Z और Gen Alpha को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. 

पीएम ने कहा कि एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ हैं, हम अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग देंगे. मध्यम वर्गीय परिवार के साथ बहुत बड़ा बोझ बन चुका है कोचिंग क्लास की स्पर्धा. हर परिवार को लगता है कि कोचिंग नहीं भेजा तो विकसित परिवार नहीं हैं. हम इसकी चिंता करते हैं. 

फ्री कोचिंग, AI ट्रेनिंग देने का ऐलान

उन्होंने कहा, ''विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो."  

2036 ओलंपिक के लिए गांव-गांव से खोजी जाएगी खेल प्रतिभा

पीएम मोदी ने कहा कि 2036 में Olympics के प्रबल दावेदार है, 2030 में CWG होस्ट करनेवाले हैं. हमने तय किया है कि 2036 जो Olympics होगा, जिन स्पर्धा में भारत विचार नहीं करता, उसके लिए टैलेंट अभियान चलाया जाएगा. बच्चों की प्रतिभा देखा जाएगा.

ओलंपिक स्पर्धाओं में भारत की मौजूदगी बढ़ाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि भारत खेल की दुनिया में जगह बना रहा है. खेल के पोडियम में राष्ट्रगान सुनाई देता है. झंडा लहराता है. नौजवानों के क्षेत्र खुला है. पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में सवा 300 स्पर्धा में दो तिहाई खेलों में भारत होता ही नहीं है, हमारी मौजूदगी ही नहीं होती है. जिन विधाओं में भारत नहीं खेलता है, उसपर भारत बल देगा. 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो पांच साल 10 साल के बच्चे हैं उनपर ध्यान देना होगा. खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव जाकर प्रतिभा देखना होगा. 

ये भी पढ़ें: लाल किले पर पहली बार गूंजा वंदे मातरम्, PM मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा, आसमान से हुई पुष्पवर्षा