PM Modi 76th Birthday: देश की महिलाओं के लिए मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान! | PM Modi Big Gift

PM Modi 76th Birthday: अन्नपूर्णा योजना की लाभार्थी महिलाओं को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे, साथ ही महिला कल्याण की कई योजनाओं का किया जिक्र.

Bharat 24

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की अन्नपूर्णा योजना की लाभार्थी महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाओं ने बदलाव में अहम भूमिका निभाई है और नई सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का जीवन आसान बनाना है. पीएम मोदी ने अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थियों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचने का भी जिक्र किया.

पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि DBT के जरिए लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है. योजना के लिए 25 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए पात्रता तय की गई है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के सामने सबसे पहली कसौटी यह रही कि बंगाल की महिलाओं का जीवन आसान हो और उनके जीवन स्तर में सुधार हो. उन्होंने इसी सोच के साथ अन्नपूर्णा योजना शुरू किए जाने की बात कही.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया के मंच से पीएम का बड़ा ऐलान! | Semicon India 2026