पेरियार विश्वविद्यालय ने 2024 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर (पीजी) रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं.उल्लेखनीय है कि परीक्षाएं अप्रैल 2024 में आयोजित की गई थीं. रिजल्ट लगभग 2 महीने बाद घोषित किए गए हैं.
मार्कशीट चेक करने या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे.उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भारी ट्रैफ़िक के कारण पेरियार विश्वविद्यालय की वेबसाइट जवाब नहीं दे रही है.
पेरियार विश्वविद्यालय परिणाम 2024 की जाँच करने के स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाएँ.
होमपेज पर उपलब्ध अप्रैल 2024 परीक्षा यूजी/पीजी परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
स्क्रीन पर प्रदर्शित पेरियार विश्वविद्यालय यूजी/पीजी रिजल्ट देखें.
आगे की ज़रूरत के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रख लें.
ये भी पढ़ें- Uttarakhand: CM धामी ने जल संरक्षण योजना का किया उद्घाटन, राज्य में सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान