'पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, 5 दिनों में 28% बढ़ा उत्पादन...', LPG संकट पर बोले हरदीप पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ये समय अफवाह फैलाने का नहीं है. ये समय फेक नैरेटिव फैलाने का भी नहीं है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए पैनिक करने की जरुरत नहीं है.

Petroleum Minister Hardeep Singh Puri spoke in the Lok Sabha on the LPG crisis
Image Source: ANI/ File

नई दिल्ली: आज विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद में एक बार फिर LPG सिलेंडर की कथित कमी पर विरोध जताया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा करने के लिए नोटिस दिया और सरकार से LPG संकट पर तत्काल समाधान की अपील की. उनके नोटिस के बाद संसद ने इस विषय पर चर्चा शुरू करने का फैसला लिया. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने इस मुद्दे पर संसद में अपना पक्ष रखा और जवाब दिया.

"ये समय अफवाह फैलाने का नहीं है"

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ये समय अफवाह फैलाने का नहीं है. ये समय फेक नैरेटिव फैलाने का भी नहीं है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए पैनिक करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि, CNG की 100% सप्लाई हो रही है. भारत में रोज LNG कार्गो पहुंच रहे हैं. पिछले 5 दिनों में LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा है. 

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत लंबे समय तक इस हालात से निपटने को तैयार है. गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक करने की जरुरत नहीं है. हमारे पास पर्याप्त क्रूड ऑयल है. पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है. हम 40 देशों से क्रूड इंपोर्ट कर रहे हैं.

गैस संकट पर सरकार का बयान

इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश में LPG गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच, सरकार ने एक बड़ा बयान जारी किया. मंत्रालय ने साफ किया कि देश में गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होंने यह भी बताया कि एलएनजी के दो कार्गो जल्द ही भारत पहुँचने वाले हैं, जो गैस की आपूर्ति को स्थिर करेंगे.

जमाखोरी पर सख्त कदम

हालांकि, देश के विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोग लगातार हड़बड़ी में दिख रहे हैं, और कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. कई स्थानों पर लोग सिलेंडर लेने के लिए आपस में मारपीट कर रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने अब जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला रास्ता, होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले पुष्पक और परिमल टैंकर