Parliament Session: दोपहर 2 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही, पेश होंगे 2 अहम बिल

Parliament monsoon Session to begin at 2 PM two key bills to be tabled

संसद के मानसून सत्र के तहत आज दोपहर 2 बजे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी. लोकसभा में दो अहम विधेयक पेश किए जाने की संभावना है. इन विधेयकों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है. संसद की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.