Parliament Monsoon Session 2026: देश की सबसे बड़ी पंचायत का मानसून सत्र शुरू हो चुका है. लेकिन पहले ही दिन सदन में मुद्दों से ज्यादा सियासत की गर्मी देखने को मिली. संसद के भीतर विपक्ष का हंगामा दिखा. जबकि सरकार ने साफ संकेत दिया कि उसका फोकस विधाई कामकाज पर रहेगा और यही वजह रही कि लोकसभा में पहले ही दिन जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा अहम विधेयक पेश किया गया. 19 दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद में पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- लिव-इन पर सख्ती, बेटियों को बराबर अधिकार... मध्य प्रदेश में UCC का ड्राफ्ट पेश, जानें क्या है खास