हिंद महासागर में भारत बनाएगा परमाणु किला! न्यूक्लियर पनडुब्बी स्ट्रैटजी से डरा पाकिस्तान, जानें प्लान

हिंद महासागर में भारत की लगातार मजबूत होती रणनीतिक स्थिति और इसकी समुद्री परमाणु क्षमता ने पाकिस्तान को गंभीर रूप से चिंतित कर दिया है.

Pakistan is scared of India nuclear submarine strategy
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

नई दिल्ली: हिंद महासागर में भारत की लगातार मजबूत होती रणनीतिक स्थिति और इसकी समुद्री परमाणु क्षमता ने पाकिस्तान को गंभीर रूप से चिंतित कर दिया है. भारत अब केवल परमाणु हथियारों की जमीन आधारित तैनाती तक सीमित नहीं है, बल्कि समुद्र के भीतर से जवाबी हमले की तैयारी में भी आगे निकलता दिखाई दे रहा है. भारत की “सेकंड स्ट्राइक कैपेबिलिटी” को अब और अधिक मजबूत किया जा रहा है, जिसका असर पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है.

पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात खुलकर सामने आ रही है कि भारत की समुद्री परमाणु रणनीति अब केवल निवारक (deterrent) नहीं, बल्कि दृढ़ और सक्रिय हो गई है. पाकिस्तानी अख़बार "द ट्रिब्यून" और अन्य सुरक्षा विश्लेषकों ने भारत के इस रणनीतिक विस्तार पर विस्तृत रिपोर्टें प्रकाशित की हैं, जिनमें भारत के बढ़ते समुद्री परमाणु किले और हथियारों की दौड़ पर चिंता जाहिर की गई है.

भारत की ‘Constant at Sea Deterrence’ रणनीति

भारत अब अपने समुद्री रक्षा कार्यक्रम में CASD – Constant at Sea Deterrence को प्राथमिकता दे रहा है. इस रणनीति के तहत हमेशा कम से कम एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) गुप्त रूप से समुद्र में तैनात रहेगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि भारत पर कोई परमाणु हमला होता है, तो जवाबी हमला (Second Strike) बिना किसी देरी के संभव हो.

इस रणनीति का मूल संदेश यह है कि भारत किसी भी स्थिति में अपने परमाणु शस्त्रागार की जवाबी हमले की क्षमता को बनाए रखेगा. इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और हर हाल में अपने परमाणु हथियारों को survivable और ready बनाए रखना चाहता है.

भारत के पास INS अरिहंत से लेकर S5 तक

भारत ने 2016 में INS अरिहंत को कमीशन किया था, जो देश की पहली परमाणु-संचालित और परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी है. इसके बाद 2024 में INS अरिघाट को भी नौसेना में शामिल कर लिया गया. इसके साथ ही भारत S4 और S4 स्टार पनडुब्बियों का परीक्षण भी कर रहा है.

भविष्य को ध्यान में रखते हुए, भारत S5 क्लास की अत्याधुनिक पनडुब्बियों का विकास भी कर रहा है, जिनका वजन लगभग 13,500 टन होगा. ये पनडुब्बियां अधिक लंबी दूरी तक और अधिक मिसाइलें लेकर चल सकेंगी.

भारत का दीर्घकालिक लक्ष्य है कि वह कम से कम 10-12 परमाणु पनडुब्बियों (SSBNs और SSNs) को विकसित कर सके, जिससे वह एक ही समय में चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर रणनीतिक रूप से मजबूती से डटा रह सके.

समुद्र से निकलने वाली K-सीरीज मिसाइलें

भारत अपनी SSBN पनडुब्बियों को K-सीरीज़ की SLBM (Submarine-Launched Ballistic Missiles) से लैस कर रहा है. इन मिसाइलों की रेंज और विनाशक क्षमता इस प्रकार है:

  • K-15: 750 से 1,500 किलोमीटर रेंज (Operational)
  • K-4: 3,500 से 4,000 किलोमीटर (Successfully Tested)
  • K-5: 5,000 किलोमीटर (Under Development, MIRV-capable)
  • K-6: 8,000 किलोमीटर रेंज, हाइपरसोनिक और MIRV क्षमता (Development Stage)

इन मिसाइलों के साथ भारत अब केवल एशिया तक ही सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने की स्थिति में आ रहा है.

प्रोजेक्ट वर्षा: समुद्र के नीचे परमाणु छावनी

भारत विशाखापत्तनम के पास प्रोजेक्ट वर्षा नामक एक गोपनीय और भूमिगत पनडुब्बी बेस तैयार कर रहा है. इस बेस का निर्माण विशेष रूप से SSBN पनडुब्बियों की सुरक्षित तैनाती और संचालन के लिए किया जा रहा है.

इस बेस से भारत को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • गुप्त रूप से SSBN की मूवमेंट
  • दुश्मन की निगरानी से बचाव
  • 24x7 सी-बेस्ड डिटरेंस की गारंटी
  • युद्धकाल में तेजी से रिएक्शन कैपेसिटी

पाकिस्तान की घबराहट और तैयारी दोनों

पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ भारत की इस रणनीति से चिंतित हैं. उनका मानना है कि भारत अब पारंपरिक ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति से आगे बढ़कर समुद्र में ऐसी तैयारी कर रहा है जिससे वह किसी भी हमले का जवाब तुरंत और भारी नुक़सान के साथ दे सकता है.

एक पाकिस्तानी लेखक और रक्षा विशेषज्ञ इस्कंदर रहमान ने अपनी किताब “Mercury Waters: Naval Nuclear Dynamics in the Indian Ocean” में लिखा है कि भारत अब अरब सागर जैसी खुली जगहों से हटकर बंगाल की खाड़ी जैसे कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने SSBNs को तैनात करने की योजना बना रहा है. यह स्थान रणनीतिक रूप से अधिक सुरक्षित है और भारत की समुद्री ताकत को गुप्त रूप से संचालित करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें- मोसाद की महिला जासूसों का ईरान में ऑपरेशन, मिसाइल ठिकानों से लेकर रडार तक उड़ाया, रिपोर्ट में खुलासा