7,000mAh बैटरी के साथ Oppo K14 Lite लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक... यहां जानिए पूरी डिटेल्स

स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट को मजबूत करते हुए ओप्पो ने भारत में अपना नया Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है. K सीरीज के इस फोन में कंपनी ने बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए हैं.

oppo-k14-lite-launched-india-price-features-battery-display
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट को मजबूत करते हुए ओप्पो ने भारत में अपना नया Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है. K सीरीज के इस फोन में कंपनी ने बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए हैं. फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है.

कीमत और लॉन्च ऑफर

Oppo K14 Lite को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है और ग्राहक इसे फेदर पर्पल और स्टोन ब्राउन कलर में खरीद सकते हैं. फोन की बिक्री ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक ऑफर से 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत 15,999 रुपये रह जाती है. इसके साथ 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है.

120Hz डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर

फोन में 6.75 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है. खास बात यह है कि इसमें स्प्लैश टच, ऑयली-हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर्स मिलते हैं. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसे IP64 रेटिंग मिली है.

13MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस वाला 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरे में पोर्ट्रेट, नाइट और टाइम-लैप्स जैसे मोड मिलते हैं. इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन Google Gemini और Google के AI Assistant को भी सपोर्ट करता है. इसकी 7,000mAh बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी यह 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बरकरार रख सकती है.

55 घंटे तक कॉलिंग का दावा

बैटरी बैकअप Oppo K14 Lite की प्रमुख खासियतों में से एक है. कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज होने पर 55.55 घंटे तक कॉलिंग, 26.84 घंटे तक YouTube प्लेबैक और 13.19 घंटे तक PUBG Mobile गेमिंग का बैकअप दे सकता है. इसमें 15W चार्जिंग के साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. इस तरह ओप्पो ने नए फोन में बड़ी बैटरी के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई उपयोगी फीचर्स को एक साथ शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: Redmi का नया धमाका! दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल्स