Power Bank Warning Sign: ट्रैवल करते समय पावर बैंक आपकी जिंदगी को आसान बना देता है. चाहे पहाड़ हो, जंगल हो या समुद्र किनारा, फोन और गैजेट्स को चार्ज करना अब आसान हो गया है. लेकिन ध्यान दें, कभी-कभी यही पावर बैंक आपके लिए खतरा भी बन सकता है. खासकर एयरलाइन यात्रा में पावर बैंक के इस्तेमाल पर कई देशों ने सख्त नियम लागू किए हैं. इसलिए, कुछ चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
पावर बैंक के ये Warning Signs अनदेखा न करें
1. बिना यूज़ के भी गर्म होना
अगर आपका पावर बैंक इस्तेमाल न करने पर भी गर्म हो रहा है, तो यह साफ संकेत है कि इसमें केमिकल रिएक्शन सही तरीके से नहीं हो रहा. ऐसे में इसे तुरंत बंद कर दें और इस्तेमाल से बचें.
2. पावर बैंक का फूल जाना
पावर बैंक के अंदर गैस बनने के कारण यह फूल सकता है. किसी भी तरह की सूजन या स्वेलिंग नजर आए तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें. ऐसा होने पर आग लगने का खतरा रहता है.
3. बदबू आना
पावर बैंक से प्लास्टिक या किसी केमिकल जैसी गंध आने लगे, तो इसे तुरंत अलग रखें. यह इंटरनल पार्ट में खराबी या लीक होने का संकेत हो सकता है.
4. फिजिकल डैमेज
गिरने या किसी और कारण से पावर बैंक में क्रैक या मुड़ापन दिखे, तो इसे इस्तेमाल न करें. किसी सुरक्षित जगह पर रखकर एयरलाइन या विशेषज्ञ की सलाह लें.
ट्रैवल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें: धड़ाम हो गई Google Pixel 10 की कीमत, मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर होगी बंपर बचत