अब TV स्क्रीन पर देख पाएंगे इंस्टाग्राम Reels, कंपनी कर रही शानदार फीचर लॉन्चिंग की तैयारी

इंस्टाग्राम एक बार फिर यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में यूज़र्स को अपने स्मार्ट टीवी पर भी इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो देखने का मौका मिल सकता है. इस बात के संकेत खुद इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने दिए हैं.

Now you can explore reels on telivsion company will launch feature soon
Image Source: Unsplash

इंस्टाग्राम एक बार फिर यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में यूज़र्स को अपने स्मार्ट टीवी पर भी इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो देखने का मौका मिल सकता है. इस बात के संकेत खुद इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने दिए हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी फिलहाल एक टीवी ऐप लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि लोग बड़ी स्क्रीन पर भी इंस्टाग्राम के कंटेंट का आनंद ले सकें.

एडम मोस्सेरी का मानना है कि अगर लोग बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं, तो इंस्टाग्राम को भी उस दिशा में कदम बढ़ाना ही होगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस टीवी ऐप पर कोई तकनीकी काम शुरू नहीं हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर लाइव स्पोर्ट्स या एक्सक्लूसिव शोज़ नहीं होंगे, लेकिन रील्स और शॉर्ट वीडियो के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए प्लेटफॉर्म्स पर पहुंचना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम को यह पहल कई साल पहले ही कर देनी चाहिए थी.

भारतीय बाजार पर इंस्टाग्राम की नजर

भारत को लेकर मोस्सेरी ने खास तौर पर जोर दिया और कहा कि इंस्टाग्राम की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता में भारत की भूमिका बेहद अहम रही है. खासकर 2020 में जब टिकटॉक भारत में बैन हुआ, उसके बाद से शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में इंस्टाग्राम ने भारतीय यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. आज की तारीख में भारत इंस्टाग्राम के लिए एक प्रमुख बाजार बन चुका है और यहीं से सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिल रही है.

रील्स और मैसेजिंग ने बढ़ाई इंस्टाग्राम की पकड़

इंस्टाग्राम अब केवल तस्वीरों की दुनिया तक सीमित नहीं है. बीते कुछ वर्षों में इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं – रील्स, स्टोरीज और प्राइवेट मैसेजिंग जैसे फीचर्स के कारण यह प्लेटफॉर्म यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है. मेटा के स्वामित्व वाली इस सोशल मीडिया एप्लिकेशन के मंथली एक्टिव यूज़र्स अब 3 अरब के आंकड़े को पार कर चुके हैं और कंपनी अब ग्लोबल लेवल पर टिकटॉक को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: ट्रिपल रियर... 5 हजार mAH की पावरफुल बैटरी के साथ, Samsung बजट में लाया शानदार स्मार्टफोन