ट्रिपल रियर... 5 हजार mAH की पावरफुल बैटरी के साथ, Samsung बजट में लाया शानदार स्मार्टफोन

दिवाली से पहले स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है और इसी बीच Samsung ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल Galaxy M16 की जगह लेगा और इसके मुकाबले कई अहम अपग्रेड्स के साथ आता है.

Samsung Galaxy M17 5G tripple rear camera setup launched know price and specifications
Image Source: Social Media

दिवाली से पहले स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है और इसी बीच Samsung ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल Galaxy M16 की जगह लेगा और इसके मुकाबले कई अहम अपग्रेड्स के साथ आता है. खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत को बजट सेगमेंट में रखा गया है, जिससे यह उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो कम दाम में जबरदस्त फीचर्स चाहते हैं.

Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की Full HD Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है, जिससे यह स्क्रैच से सुरक्षित रहता है. फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी की हल्की बूंदों और धूल से भी सुरक्षित रहेगा.

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज में क्या है खास

स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर माना जा रहा है. यह डिवाइस 4GB, 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है और सभी में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. ज़रूरत हो तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

कैमरा सेटअप और बैटरी क्षमता

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Samsung ने वादा किया है कि इस फोन को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.

कीमत और मुकाबला?

Galaxy M17 5G को मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक रंगों में लॉन्च किया गया है. इसके 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,499 रखी गई है, जबकि 6GB वाला ₹13,999 और 8GB वाला ₹15,499 में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं. इस फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. अगर बात करें प्रतिद्वंद्वियों की, तो Galaxy M17 5G का सीधा मुकाबला Redmi 12 5G से माना जा रहा है. Redmi का यह फोन भी लगभग इसी कीमत पर उपलब्ध है और इसमें 6.79 इंच का FHD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Elon Musk के Starlink इंटरनेट की भारत में एंट्री पक्की! इतनी होगी कीमत, जानें कितनी तेज़ होगी स्पीड