लाखों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! गूगल प्ले स्टोर की 50 ऐप्स में पाया गया खतरनाक मालवेयर

NoVoice Malware: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है. हाल ही में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप्स में एक नया खतरनाक मालवेयर पाया गया है, जिसका नाम NoVoice है.

NoVoice malware affected android users Google Play Store harmfull apps
AI Generated

NoVoice Malware: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है. हाल ही में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप्स में एक नया खतरनाक मालवेयर पाया गया है, जिसका नाम NoVoice है. यह मालवेयर ना सिर्फ यूजर्स के डिवाइस में घुसकर उनकी निजी जानकारी चुराता है, बल्कि इसे हटाना भी बेहद मुश्किल है. इस खतरे ने गूगल की सिक्योरिटी पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं और एंड्रॉयड यूजर्स को इससे बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NoVoice Malware ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद करीब 50 ऐप्स में अपनी जगह बनाई है. ये ऐप्स 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुके हैं, जिसका मतलब है कि लगभग 23 लाख एंड्रॉयड डिवाइसेस अब इस मालवेयर से प्रभावित हो सकते हैं. इन ऐप्स में पॉपुलर गेम्स, इमेज गैलरी और सिस्टम क्लीनर जैसी ऐप्स शामिल हैं, जो अक्सर यूजर्स द्वारा डाउनलोड की जाती हैं. जैसे ही यूजर इनमें से कोई भी ऐप डाउनलोड करता है, यह मालवेयर उसके डिवाइस में भी घुसपैठ कर लेता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है.

NoVoice Malware कितना खतरनाक? 

NoVoice Malware का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह डिवाइस की रूट एक्सेस प्राप्त करने की कोशिश करता है, जिससे वह यूजर की जानकारी और डिवाइस पर पूरी तरह से नियंत्रण पा सकता है. यह एंड्रॉयड की पुरानी कमजोरियों का फायदा उठाता है और एक बार डिवाइस में इंस्टॉल होने के बाद, यह ऐप्स के डेटा से भी जानकारी चुरा सकता है. इतना ही नहीं, यह यूजर की जानकारी के बिना डिवाइस पर ऐप्स इंस्टॉल या डिलीट भी कर सकता है. इसका मतलब यह है कि यह आपके डिवाइस की पूरी गोपनीयता को खतरे में डाल सकता है.

क्यों डिलीट करना है मुश्किल?

NoVoice Malware का एक और खतरनाक पहलू यह है कि इसे हटाना आसान नहीं है. यह मालवेयर डिवाइस के सिस्टम में रिकवरी स्क्रिप्ट्स इंस्टॉल कर लेता है, जिसका मतलब है कि अगर यूजर अपना डिवाइस फैक्ट्री रीसेट भी कर लेता है, तो भी यह पीछा नहीं छोड़ता. हालांकि, इस मालवेयर से राहत की बात यह है कि यह नए एंड्रॉयड डिवाइसेस पर काम नहीं करता है और गूगल ने अब इन खतरनाक ऐप्स को ब्लॉक भी कर दिया है, जिससे उन्हें अब डाउनलोड नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: इंडक्शन चूल्हे की सफाई के दौरान न करें ये 2 बड़ी गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान!